Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ओम साई ट्रेवल्स के संचालक को अपराधियों ने मारी गोली

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के राजा सिंह कॉलेज के समीप ओम साईं टेक्निकल के संचालक सह एजेंट को शुक्रवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एजेंट पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। घटना के बाद घायल को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया।घायल की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी गयी है अपराधियों ने हमला क्यों किया। इसकी वजह क्या है।अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रही है। हुसैनगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अपराधियों ने अंधाधुंध फायर कर मोहल्ले में दहशत फैला दिया।घायल युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसीदचक मोहल्ला निवासी ओम साईं ट्रैवेल्स का संचालक अमरजीत सिंह हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह वे कॉप्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित अपनी दुकान में काम करनेवाली एक लड़की के साथ थे। इसी बीच दो की संख्या में अपराधी आए अंदर घुसने के बाद अपराधियों ने अमरजीत को प्रणाम किया। इसके बाद दुकान के एक कोने में ले जाकर गोलियों से छलनी कर दिया।अपराधियों ने उनके ऊपर छह फायर किए। तीन गोली उनके पेट में लगने के बाद छटपटाने लगा। इसके बाद अपराधियों ने जिंदा देख उसके सर में गोली मारकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अंधाधुंध फायरिंग से मोहल्ले में दहशत मच गयी। कंपलेक्स के दुकानदारों में तथा आसपास के लोगो में अफरा-तफरी मच गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने हवा में फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024