हुसैनगंज के सुरापुर में होगा नब्या हॉस्पिटल का शिलान्यास

राज्य के आगमन पर चाक-चौबंद रहेंगी सुरक्षा व्यवस्था

परवेज अख्तर/सिवान:- बिहार के राज्यपाल फागू चौहान गुरुवार की सुबह 11 बजे सीवान पहुंचेंगे. वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र सुरापुर गांव स्थित नब्या हॉस्पिटल का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि के रुप में करेंगे. उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रुप में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री भी कार्यक्रम शिरकत करेंगे. इधर पहली बार सूबे के राज्यपाल के सीवान आगमन पदाधिकारी चुस्त-दुरूस्त है. राज्यपाल की सुरक्षा को ले जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. इधर डीएम रंजीता व एसपी अभिनव कुमार ने भी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है. जिले में राज्यपाल का आगमन गुरुवार को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में होगा. वह 10.05 बजे राजभवन से चलकर हवाई अड‍्डा पहुंचेंगे जहां से वे 10.20 बजे हेलकॉप्टर से सीवान के लिए प्रस्थान करेंगे. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद 11.25 बजे वह भारी सुरक्षा के बीच सुरापुर पहुंचेंगे. 11.30 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 1.05 बजे पुन: सीवान अतिथिगृह आएंगे. इधर राज्यपाल की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. जिसमें जिले के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौरतलब हो कि सीवान जिला को राज्य स्तर पर एक संवेदनशील माओवादी-नक्सलवादी प्रभावित जिला के रूप में लिया जाता है ऐसे में राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी जरूरी है. पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मियों का कारकेड बनाया गया है ताकि राज्यपाल के आगमन से लेकर प्रस्थान करने तक किसी भी तरह की असुविधा का समाना नहीं करना पड़े. इसके लिए प्री-इवेंट एक्सेस सिस्टम व एंटी सबोटेज इंस्पेक्शन यूनिटें लगाई गई है. इधर नोनिया संघ की जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि अन्य जो कमियां है उसकी भी तैयारी रातों रात कर ली जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में स्वस्थ मंत्री मंगल पांडे ,खेल मंत्री प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि रहेंगे. इनके अलावे सांसद कविता सिंह और जिले के तमाम विधायकगण आयोजन में शामिल रहेंगे. इधर राज्यपाल जिन मार्गों से आयोजन स्थल जायेंगे उन मार्ग पर चारपहिया, दोपहिया समेत ठेला, टेम्पो व रिक्शे का प्रवेश नहीं होगा. वहीं कारकेड के लिये 9 प्रकार के वाहन तैनात रहेंगे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024