परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना कांड संख्या 1/18 के गवाह सत्यदेव यादव को कांड के मुख्य अभियुक्त विजय यादव के द्वारा गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।इस संबंध में कांड के गवाह सत्यदेव यादव ने सिसवन थाना में आवेदन देकर अपने जान माल की गुहार लगायी है।सत्यदेव यादव ने थाना को दिए अपने आवेदन मे कहा है कि 6 जनवरी को जब मै हरनाथपुर दही बेचने जा रहा था तभी रास्ते में अभियुक्त विजय यादव हमें घेर लिया और गवाही देने से मना किया उसने कहा कि अगर तुम गवाही दोगे तो तुम्हें जान से मार दूंगा।इस संबंध में जब अभियुक्त विजय यादव से पुछा गया तो उसने सारे आरोपों को मनगढ़ंत बताया।थानाध्यक्ष अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…