रघुनाथपुर

केबल कटने से दस दिन से ठप है ग्रामीण बैंक की सेवा

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की सेवा विगत 10 दिनों से ठप है. इस कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता कि पिछले सोमवार को एक बंदर ने बैंक का वी सेट केबल काट दिया था, इस कारण बैंक को लिक मिलना बंद हो गया है. तब से बैंक में लेन-देन की सेवा ठप हो गई है. इसकी नोटिस बैंक के मुख्य गेट पर चिपका दी गई है. दूर दराज से बैंकिग कार्य से आने वाले लोग यह नोटिस देख निराश होकर लौट जा रहे हैं. बैंक के कार्यवाह पदाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि वीसेट केबल कटने की सूचना हेड ऑफिस में दे दी गई है. इसका सामान भी जिला मुख्यालय में आ चुका है. गुरुवार को इस बैंक की सेवा प्रारंभ कर देने की संभावना है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026