परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के कन्हौली गांव में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई. साथ ही साइकिल व जेब में रखे दो हजार नगद व सोने की चेन छीन लिया गया. कन्हौली निवासी असगर अली पिता लियाकत अली ने स्थानीय में आवेदन देकर 11 नामजद सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. अपने आवेदन में बताया है कि मंगलवार की संध्या 8:30 बजे गांव की कुछ महिलाएं जिसमें मेरी बहन भी थी.
गांव के उत्तर दिशा में शौच करने गई थी. तभी बगल गांव के अरजानीपुर के टोला (भरटोलियां) निवासी विकास कुमार पिता हरेंद्र राय द्वारा मेरी बहन के साथ छेड़खानी की गयी. बहन के शिकायत करने पर जब मैं पूछ ताछ किया तो हमारे साथ गाली गलौज करने लगा. फिर फोन करके गांव से 20 -25 लोगों को बुला लिया. सभी के हाथ में लाठी, डंडे, हॉकी व फरसा था. सभी लोग आकर हमको पीटना शुरु कर दिया. किसी तरह हम वहां से जान बचा कर भागे. इसके बाद जेब से दो हजार नगद, साइकिल व सोने की चेन छीन लिये. उसके बाद जान मारने की धमकी दी. इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…