Categories: छपरा

कलश यात्रा के साथ बसतपुर में श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की भव्य शुरुआत

छपरा के एकमा प्रखंड के बसतपुर गांव में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की भव्य शुरुआत हो गई है। गुरुवार को 108 कलश के साथ मंगल कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में युवक, युवतियां एवं महिलाएं शामिल हुईं।

कलश स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ हो गया है। यज्ञ की शुरुआत के साथ बसतपुर, मनीछपरा, बनपुरा, अमनौर, सोभन छपरा और माधोपुर समेत आसपास के गांवों का माहौल भक्तिमय हो गया।

यज्ञ के यज्ञाचार्य गुप्तेश्वर पाण्डेय ने बताया कि यज्ञ के दौरान रामलीला का आयोजन प्रतिदिन रात 8 बजे होगा। यज्ञ में वृंदावन से पधारीं प्रवचनकर्ता किरण शास्त्री अपने वचनों से श्रद्धालुओं को प्रतिदिन शाम 6-8 बजे के बीच लाभांवित करेंगी। यज्ञ के आयोजन में वेदाचार्य दीपक पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, शास्त्री रंजीत पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, शत्रुघ्न मिश्रा, मनन राय, कैलाश पति सिंह, राम अयोध्या यादव एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हैं।

श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के कार्यक्रम

  • 10.02.2022 गुरुवार- मंगल कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश
  • 11.02.2022 शुक्रवार- कलश स्थापन, वेदी पूजन एवं जलाधिवास
  • 12.02.2022 शनिवार– वेदी पूजन, अग्नि स्थापन एवं अन्नाधिवास
  • 13.02.2022 रविवार- वेदी पूजन, फलाधिवास, मिष्टानाधिवास
  • 14.02.2022 सोमवार- वेदी पूजन, महास्नान, वस्त्राधिवास, नगर भ्रमण एवं अचल प्राणप्रतिष्ठा
  • 15.02.2022 मंगलवार- वेदी पूजन, पूर्णाहूती ब्राह्मण भोजन एवं भण्डारा
Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024