हसनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को ले निकली भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा में 2100 कन्या हुई शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा स्थित शिवाला मंदिर के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को ले रविवार को गाजे-बाजे, ढोल नगाड़े, घोड़े के भब्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 2100 कन्याएं शामिल हुई. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर अरंडा काली स्थान चौक, ब्रह्म स्थान के रास्ते प्रखंड मुख्यालय, स्टेट हाइवे-89 सीवान-सिसवन मुख्य पथ के रास्ते, एमएच नगर थाना होते हुए हसनपुरा चौमुहानी, बड़ी बाजार, अरंडा गोला बाजार होते हुये उसरी बुजुर्ग स्थित खुदीदास महाराज घाट पर वाणगंगा में जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल लाया गया.

तत्पश्चात बनारस से पहुंचे आचार्य मृत्युंजय मिश्र, संजय शास्त्री, घनश्याम पांडे, बिजेंद्र पांडे, वागीश शुक्ल के संयुक्त वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तिमय माहौल में सात दिवसीय महायज्ञ की शुभारंभ की गयी. इस दौरान जय श्रीराम, जय श्रीराम, हर-हर महादेव आदि के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा. इस यज्ञ के यज्ञमान शिवजी सोनी व उनकी पत्नी राजकुमारी देवी थी. वही बनारस से पधारे कथा वाचक राम कुमार शुक्ल (कृष्णत्री महाराज) के मुखारबिंद से अमृतवाणी की बरसात होगी. यह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 4 अप्रैल से आगमी 10 अप्रैल तक चलेगा. जहां प्रतिदिन संध्या श्रीराम कथा व मनमोहक झांकी देखने को मिलेगी. मौके पर सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026