महाराजगंज: पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी देवेंद्र कुमार अभय

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार गोला स्थित आवास पर रविवार को समाजसेवी एव बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव देवेंद्र कुमार अभय की दुसरी पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. अपने जारी व्यक्तव्य में लोगों ने स्व. अभय को एक जनसेवक, मृदुभाषी और गरीबों का सच्चा हितैषी बताया. व्यक्तव्य कहा गया कि उन्होंने आजीवन जनता के बीच में अपना समय निस्वार्थ सेवा में बिताया और लोगों की समस्याओं को सुलझाने में अपनी शक्ति लगा दी. वाक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अभय बाबू ने आजीवन समाज की सेवा तथा जनहित में कार्य किया है. उनकी छवि हमेशा समाज मे लगा रहा.

उन्होंने ने कभी भी अपने जीवन मे अपने और पराए का अंतर नहीं समझा.वह सबको साथ लेकर चलते थे. इस मौके पर स्वर्गीय अभय कुमार के पुत्र इंजीनियर प्रमोद रंजन ने कहा कि उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं की जा सकती है.वह हमारे बीच नहीं है.फिर भी उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा हमेशा मिलता रहेगा. श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में आइका बिहार के अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश महासचिव सतेंद्र ठाकुर, रजनीश कुमार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामराज प्रसाद, राकेश गुप्ता, रंजन गुप्ता, हरिशंकर आशीष, संजय सिंह राजपूत, गुड्डू कुमार, नन्हे पाठक, कृष्णमुरारी यादव, मोहन कुमार पदमाकर, डॉ त्रिपुरारी सिंह, राजेश अनल, दिलीप सिंह, प्रियांशू सिंह, श्यामसुंदर ठाकुर तथा सुनील कुमार आदि शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026