राष्ट्रीय लोक जनता दल के बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
✍️परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को बनाये जाने के बाद मंगलवार को मैरवा के राजेंद्र पार्क पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान पूर्व विधायक ने राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के विस्तार और चुनाव में बिगुल फूंकने का संदेश दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता दल यू केवल साइन बोर्ड बनकर रह गया है.
बिहार के 38 जिलों के कार्यकर्ता अपना रुख कर रहे है. उन्होंने यह भी कहा कि 28, 29 व 30 अप्रैल को राजगीर में चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमें 3 से 4 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पार्टी का विजन जारी करेंगे. जिसमें कृषि, रोजगार ,शिक्षा और स्वास्थ्य पर मुख्य फोकस रहेगा. मंच का संचालन ओमप्रकाश ने किया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…