✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नव पदस्थापित डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. नव पदस्थापित डीएम को निवर्तमान डीएम अमित कुमार पांडेय ने पदभार ग्रहण कराया. इस दौरान सभी पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद रहें। वहीं पदभार ग्रहण के बाद नव पदस्थापित डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित वरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. कहा कि जिले को हर दृष्टि से समृद्ध बनाना है.
जिले का चतुर्दिक विकास कार्य कराना प्राथमिकताओं में है। इस दौरान डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, एडीएम जावेद अहसन अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, महराजगंज एसडीओ संजय कुमार, जिला निबंधन पदाधिकारी तारकेश्वर पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, पीजीआरओ अभिषेक चंदन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…