हसनपुरा में कुलदेवता श्री बलभद्र की हुई भव्य पूजा अर्चना

प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत हसनपुरा स्थित नंदनी मैरेज हॉल में रविवार को कलवार सेवा समिति व जायसवाल युवा मंच के द्वारा कुलदेवता श्रीबलभद्र की पूजा-अर्चना की गयी. साथ ही छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कलवार सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में सबसे पहले उपस्थित मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की. तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों को फूल माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस वर्ष मैट्रिक और इंटर, ग्रेजुएशन में उतीर्ण हुए प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल व शिक्षा सामग्री से सम्मानित किया गया.

इस दौरान सीवान, रघुनाथपुर, उसरी, हसनपुरा, अरंडा, गायघाट,आंदर, महमुदपुर, बसंतनगर, पियाउर, लहेजी, गोपालपुर सहित दर्जनों गांवों के महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना विधि विधान से की. वहीं आरती पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बलभद्र भगवान हल के माध्यम से पूरे विश्व को अन्न देकर समाज का पालन पोषण करते थे. उसी तरह समाज के लोगों को अपनों के साथ साथ समाज के लोगों की भलाई के लिए भी काम करना चाहिए. मौके पर सुधीर कुमार, मोतीलाल प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, कृष्ण शेखर जायसवाल, अवधकिशोर गुप्ता, धनंजय जायसवाल, अरूण प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद, दीपु, परमात्मा प्रसाद, परशुराम प्रसाद,साधु जी प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, मनोज प्रसाद, आलोक गुप्ता, रामबाबू प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026