परवेज अख्तर/सिवान: धनौती ओपी क्षेत्र के विशंभर व पचौरा के बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो को जांच करते हुए 100 पेटी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस की वाहन देख तीन शराब तस्कर भागने में सफल रहे. ओपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की खेप आ रही है तभी विशंभरपुर और पचौरा गांव के समीप वाहन जांच के क्रम में एक बोलेरो से सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
साथ ही बोलेरो का चालक शराब तस्कर नौतन थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी अच्छेलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. इधर जप्त शराब की कीमत बाजार में चार लाख रुपये आंकी जा रही है. ओपी प्रभारी अजय कुमार ने यह भी बताया कि पुलिस पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं यह शराब किसके यहां जा रहा था और यह शराब का मालिक कौन है इसकी भी जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…