गोली से छलनी किया सीना, दादा ने की पोते की हत्या, 3 गिरफ्तार

हाजीपुर: जमीन और रास्ते के विवाद में एक दादा ने अपने चचेरे पोते की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार (03 नवंबर) सुबह करीब 6.30 बजे के आसपास की है. सुबह-सुबह बहस शुरू हुई और बात खून-खराबे तक पहुंच गई. पूरा मामला हाजीपुर के चांदपुरा ओपी थाना क्षेत्र के चकमगोला गांव का है. मृतक विक्रम कुमार की उम्र 24 साल के आसपास बताई गई है. दादा ने राइफल की गोली से पोते के सीने को छलनी कर दिया.

इस पूरे मामले में आरोपित बुजुर्ग दिनेश प्रसाद सिंह समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राइफल लेकर धमकाते हुए आरोपित का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि कैसे मृतक विक्रम कुमार का चचेरा दादा गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहा है. इसी दौरान बात बढ़ती चली गई और बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से चचेरे पोते की गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने लाइसेंसी राइफल को किया जब्त

बताया जा रहा कि आरोपित बुजुर्ग दिनेश प्रसाद सिंह आर्मी से रिटायर्ड है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दिनेश प्रसाद सिंह सहित तीनों गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने लाइसेंसी राइफल को भी जब्त कर लिया है.

मृतक विक्रम कुमार ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी. इसके बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था. इस पूरी घटना का मृतक के परिवार वालों ने वीडियो बना लिया. इस मामले में महनार के एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि जमीन और रास्ते को लेकर विवाद में एक युवक विक्रम कुमार को गोली मारी गई है गोली मारने वाले दिनेश प्रसाद सिंह हैं. रिश्ते में दूर के दादा लगते हैं. दिनेश प्रसाद सिंह समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घर की तलाशी ली जा रही है. लाइसेंसी राइफल को जब्त किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026