✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पांच नवंबर को मुजफ्फरपुर के पताही में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में जिलेवासियों को आमंत्रित करने पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने परिसदन में शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व व्यवसायिक केंद्र मुजफ्फरपुर से बिहार की दशा व दिशा तय होगी। उनके आने की प्रतीक्षा उत्तर सहित पूरे बिहार की जनता कर रही है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री की सभा में जिले से पांच हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इसको लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी कर ली गई है।
बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने कार्यकाल में लैंड फार जाब की नीति अपनाई थी, जबकि नीतीश कुमार ने डोमिसाइल नीति समाप्त कर मनी फार जाब की नीति अपनाया है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि अन्य प्रदेशों के कितने युवाओं को शिक्षक की नौकरी मिली है, इसका आंकड़ा जारी करना चाहिए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. संजय पांडेय व जिला प्रवक्ता देवेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…