Categories: पटना

मधुबनी में किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, फोन आने पर घर से निकला उसके बाद मिली लाश

मधुबनी: जयनगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक रेलवे यू-टाइप के पास अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की रात एक 44 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. गुरुवार की सुबह घटना से गुस्साए लोग दुकान बंद कराने लगे और हंगामा करने लगे. मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोल के वार्ड नंबर 12 निवासी श्रवण कपड़ी के रूप में की गई है.

श्रवण किराना व्यवसायी थी. बुधवार की रात दुकान बंद कर घर आ गया था. उसके पिता योगेंद्र कपड़ी ने बताया कि दो व्यक्ति के द्वारा फोन किया गया. फोन आने पर श्रवण अपनी बाइक पर दोनों युवक को बैठा कर शहर के महावीर चौक स्थित होटल अंबे गया था. उन्होंने दोनों युवकों के साथ वापस शहीद चौक रेलवे यू-टाइप सड़क के रास्ते घर आ रहा था. बाइक पर बैठे दोनों युवक ने श्रवण के सिर में गोली मार दी और वे फरार हो गए.

पिता ने कहा कि गोली लगने के बाद श्रवण घायल हो गया था. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मधुबनी भेज दिया.

घटना को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश

हत्या के बाद व्यवसायियों में आक्रोश है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अनिल बैरोलिया ने कहा कि यहां की स्थिति विकराल हो गई है. सरकार और प्रशासन को व्यवसायियों की सुरक्षा करनी ही होगी. इस घटना के विरोध में गुरुवार की सुबह से ही बाजार को बंद कराया गया है. साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026