Categories: पटना

लालू यादव AIIMS से हुए डिस्चार्ज, बेटी मीसा के घर जाएंगे राजद सुप्रीमो

पटना: लालू यादव के प्रशंसकों के लिए उनसे जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही। बता दें कि राजद सुप्रीमो को आज एम्स दिल्ली से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह सीधा दिल्ली स्थित बेटी मीसा भारती के आवास पर जाएंगे। बता दें कि आज ही मीसा भारती ने लालू यादव के डिस्चार्ज होने की संभावना जताई थी।

चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर रांची की सीबीआइ कोर्ट ने रिहा कर दिया। जेल की सजा के दौरान बीमार लालू यादव दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती थे। रिहाई के बाद भी वहां उनका इलाज जारी है। बेटी व राज्‍यसभा सांसद मीसा भारती ने बताया कि लालू यादव बुधवार की शाम तक संभवत: एम्‍स से डिस्‍चार्ज हो जाएंगे। मीसा भारती के अनुसार अस्‍पताल से लालू सीधे उनके घर जाएंगे। मीसा ने डॉक्‍टरों की सलाह पर उनके आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के पांच मामलों में सजायाफ्ता हैं।

उन्‍हें चार मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी थी। लेकिन चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में सजा होने के बाद उन्‍हें फिर जेल जाना पड़ा। इसके बाद तबीयत बिगड़ने के कारण उन्‍हें दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराया गया। जिसके बाद आज उनको डिस्चार्ज मिल गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024