परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत अंचल कार्यालय में शनिवार के दिन अंचल से संबंधित करीब आधा दर्जन से ऊपर भूमि से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया. अंचलाधिकारी इंद्र वंश राय ने कई ऐसे पेचीदा मामलों का गहन पूर्वक जांच किया. तब सुनवाई के दौरान कई मामलों को सीवान व्यवहार न्यायालय भेज दिया और आधा दर्जन से ऊपर मामलों को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया.
वहीं अंचल सहायक अविनाश कुमार पांडे ने बताया कि राजस्व पंचायत बघौना के सुवही गांव निवासी कन्हैया राम के रैयती जमीन में जनार्दन राम एवं अरविंद राम ने जबरन संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर कब्जा जमाये हुए है. सीओ द्वारा सुनवाई के बाद इसे व्यवहार न्यालय सीवान भेजा गया है.जनता दरबार में चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार, सिसवन एएसआई अरविंद कुमार, गुडडू कुमार यादव के साथ-साथ सभी राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…