Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पैसे मांगने पर मुकदमों में फंसाने व जान गंवाने की दी धमकी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में धक्का मारने के बाद पीड़ित द्वारा इलाज के पैसे मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर थाना क्षेत्र के शाहपुर मिश्रौली गांव निवासी पीड़ित डॉ पंकज कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वे पचलखी निवासी चंद्रदेव प्रसाद के मकान में क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस करते हैं. विगत 22 अगस्त को संध्या 5:00 बजे पचलखी निवासी दीपू पटेल का इलाज करने जा रहे थे.

तभी खुदरा गांव निवासी साहुल पांडे ने पचलखी शिव मंदिर के पास उन्हें बाइक से धक्का देकर घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने डॉक्टर के इलाज का बंदोबस्त करते हुए साहुल पांडे के दादाजी को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर साहुल पांडे के दादाजी आए और आकर इलाज का सारा खर्च देने का आश्वासन दिया. इलाज कराने के बाद जब डॉक्टर ने इलाज में खर्च रुपए मांगने की कोशिश की, तो साहुल पांडे के दादाजी ने बाइक छीनने के झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान गंवाने की धमकी दिया. इसको लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर इलाज का खर्च दिलवाने मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026