परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों का एक समूह शुक्रवार को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुआ। नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल के क्रम में बिहार सरकार के दमनकारी नीतियों के विरोध दर्ज करने के लिए सामूहिक मुंडन का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षक अजीत कुमार यादव ने बताया कि जिले से करीब ढाई सौ शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मुंडन कार्यक्रम के माध्यम से हम सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि सरकार के दिए वेतनमान का हम श्राद्ध करते हैं, इसलिए मुंडन करा रहे हैं। पटना जाने वाले शिक्षकों में अमानुल्लाह अंसारी, अमरनाथ सिंह, सुनील कुमार, कमलेश मौर्य, कुमार सौरभ, उमेश कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, पुरुषोतम कुमार सहित आदि शिक्षक शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…