Maharajganj News

सांसद ने लोस में रेलवे से संबंधित कई मामले उठाए

परवेज अख्तर/सिवान :-महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शुक्रवार को रेल बजट पर चर्चा के दौरान रेल मंत्री से क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई मामलों को उठाया। सासंद ने महाराजगंज से मशरख तक निर्मित नई रेलवे लाइन पर चलने वाली दारौंदा-मशरख पैसेंजर को दो फेरा में दारौदा एवं सिवान तक चलाने की मांग की। साथ ही सिवान जंक्शन से दारौंदा, महाराजगंज एवं मशरख होते हुए पटना तक एक नई इंटरसिटी या डीएमयू का परिचालन कराने की मांग की। इनके अलावा महाराजगंज रेलवे स्टेशन से मशरख तक विगत वर्ष निर्मित नई रेल लाइन पर आरओबी तथा एप्रोच रोड, स्टेशनों के निर्माण सहित अन्य चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने, एकमा स्टेशन को ग्रेड ए का स्टेशन घोषित करते हुए उस अनुसार उसका विकास करने, छपरा,सिवान एवं गोरखपुर होते हुए नई दिल्ली तक प्रति दिन नई राजधानी ट्रेन का परिचालन कराने, एक नई रेल लाइन लोकनायक जयप्रकाश की जन्मस्थली से जलालपुर, बनियापुर, भगवानपुर, मलमलिया होते हुए महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण के मोतिहारी तक बनाने,महाराजगंज रेलवे स्टेशन एवं चैनवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे की खाली पड़ी जमीन में रैंक प्वाइंट बनाने की मांग उठाई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026