बड़ी खबर

ट्रेन की चपेट में आने से जीआरपी के कांस्टेबल की हुई मौत

जीरादेई स्टेशन से कैदी लेकर आ रहा था सीवान

जीआरपी एवं आरपीएफ के पदाधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

परवेज अख़्तर/सीवान :- सीवान-भटनी रेलखंड के जीरादेई स्टेशन पर बुधवार की सुबह 7:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से जीआरपी के कॉन्स्टेबल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक कॉन्स्टेबल समस्तीपुर जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के जरोडिचा निवासी महावीर ठाकुर का पुत्र राजेश कुमार ठाकुर था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीरादेई स्टेशन पर पदस्थापित सीवान जीआरपी थाने के कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ठाकुर एक शराब तस्कर को पकड़कर सीवान आ रहे थे. भटनी से छपरा को जाने वाली 55010 सवारी ट्रेन लाइन नंबर 1 तथा 3 पर कार्य होने के कारण बीच वाली मेन लाइन पर आ रही थी. इसी दौरान ट्रेन पकड़ने के लिए लाइन के समीप खड़े कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ठाकुर ट्रेन की चपेट में आ गया. हालांकि ट्रेन पकड़ने के लिए वहां खड़े अन्य यात्रियों ने शोर मचा कर कॉन्स्टेबल राजेश को सतर्क होने के लिए कहा. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना के बाद ट्रेन के चालक ने मेमो देकर बताया कि उसकी ट्रेन की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते हैं जीआरपी एवं आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026