परवेज अख़्तर/सीवान:- जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के करोम गांव निवासी रामाधार तिवारी की टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गयी थी. इसकी सूचना पर भाजपा नेता शिव कुमार मांझी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल परिजनों से मिला. परिजनों का ढ़ाढ़स बंधाते हुये श्री मांझी ने कहा कि लापरवाह विद्युत कर्मियों के चलते कहीं घरों एवं जमीन के काफ़ी नजदीक से तार लटकते रहता है तो कहीं टूट कर गिरे हुए तार में भी करंट रहता है. आए दिन ऐसी लापरवाही के कारण विद्युत से जलने एवं मरने की घटनाएं होती रहती हैं. ऐसे कर्मियों के विरुद्ध उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. श्री मांझी ने मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपए का मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की. शिष्टमंडल में श्री मांझी के अलावा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता अंबरीश कश्यप, पवन सिंह, चन्दन सिंह, गिरीश कुमार सिंह, सौरभ सिंह मंटू, रमेंद्र यादव, नन्द किशोर यादव आदि शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…