Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के चर्चित छोटू पटेल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डू यादव गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर ओपी अंतर्गत रामगढ़ पंचायत के नगई गांव में चर्चित छोटू पटेल हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुड्डू यादव को उसके पैतृक गांव रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया ।विदित हो रामगढ़ पंचायत के नगई गांव में 11 अप्रैल को प्रेम प्रसंग में हुई छठु पटेल की अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ गांव निवासी कुख्यात अपराधी दारोगा यादव के पुत्र गुड्डू यादव बताया जा रहा है। चैनपुर ओपी पुलिस ने गुड़ु को गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से रामगढ़ गांव के टांड़ी चंवर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी दक्षिणांचल के कुख्यात अपराधी दारोगा यादव का पुत्र गुड्डू यादव है।चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हत्या छठु पटेल की हत्या के बाद से ही पुलिस लगातार हत्या में शामिल अपराधियों के पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी।

इससे पहले 24 अप्रैल को हत्या मे शामिल एक अन्य अपराधी कचनार गांव निवासी भरत सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि गुड्डू यादव ने हत्या मे अपनी संलिप्तता स्वीकार कि है। पुछताछ के दौरान गुड्डू यादव ने पुलिस को बताया कि हत्या के दिन दिन में छठु पटेल से उसका झगडा हुआ था।उसके बाद मैंने उसकि हत्या करने का ठान लिया।और अपने मित्र अंकित सिंह उर्फ छोटू सिंह को फोन किया।छोटू सिंह उस दिन शाम मे अपनी यामहा बाईक एवं पिस्टल लेकर आया था।हम दोनों ने मिलकर छठु कि हत्या की। उन्होंने बताया किअंकित एवं गुड्डू मिलकर किया था छठु पटेल की हत्या की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026