परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के कबिलपुरा निवासी व पूर्व विधायक अमरनाथ यादव के आवास पर मंगलवार को विभिन्न मांगों को ले एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना का नेतृत्व प्रखण्ड सचिव उमेश प्रसाद ने किया। धरना के माध्यम से यह कहा गया प्रवासी मजदूरों को पीएम केयर फंड से सभी मजदूरों को घर पहुंचाने की गारंटी करें, पीएम फंड से सभी मजदूरों को गुजारा भत्ता दस हजार व काम की गारंटी की जाए, बिना कार्ड वाले मजदूरों के 3 महीने का राशन दिया जाए, मृत मजदूर परिवार को 20 लाख मुआवजा दिया जाए, किसानों को 25 हजार प्रति एकड़ फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने की मांग की मांग की। मौके पर पूर्व विधायक श्री यादव, कृष्णा यादव, सोबराती अंसारी,संजर अंसारी,दिलीप पंडित,भरत साह,खुशियाल साह, मिथलेश यादव आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…