परवेज अख्तर/सिवान: एसपी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर एसआइटी और जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बनाते सात कुख्यात अपराधियों को हकाम के पास निर्माणाधीन बाइपास से गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी असांव थाना क्षेत्र से हुई है। पकड़े गए सभी अपराधी कम उम्र के हैं और इन्होंने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए एक नई गैंग बनाई थी। इनके पास से पुलिस ने 2 देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 11 मोबाइल, 2 साइड मिरर, चोरी की दो बाइक, मास्टर की चार, एक अन्य बाइक का स्मार्ट कार्ड, बरामद किया है।मामले में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सोमवार को महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम बाइपास के पास कुछ अपराधी अपराध की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें मुफ्फसिल थाना प्रभारी अभिजीत कुमार, पचरुखी थाना प्रभारी अमित कुमार, सराय ओपी प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, पुअनि नीरज पासवान, पुअनि अमरेंद्र प्रसाद शामिल थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…