परवेज अख्तर/सिवान : जीआरपी टीम ने मैरवा में छापेमारी कर मंगलवार को तीन युवकों को अपने साथ ले गई। उनसे पूछताछ के बाद जीआरपी ने दावा किया है कि ट्रेन में चोरी की योजना बनाई गई थी। इन्होंने मोबाइल छीनने समेत कई घटनाओं में संलिप्ता आरपीएफ के समक्ष स्वीकार की है। बताते हैं कि जीआरपी थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह के नेतृत्व में मैरवा में एक मोबाइल दुकान समेत कई जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। ए टू जेड मोबाइल दुकान में और इस दुकानदार के घर भी छापेमारी की गई। हालांकि मोबाइल दुकान और दुकानदार के घर से आरपीएफ को कुछ भी हाथ नहीं लगा। पकड़े गए युवकों ने आरपीएफ को पूछताछ को दौरान ट्रेन यात्री से मोबाइल चोरी करने के बाद इसी दुकान पर बेच देने की बात कही थी, जिसके आधार पर इस दुकान में छापेमारी की गई। लेकिन कुछ भी नहीं मिल सका। नवका टोला और मोती छापर में छापेमारी के दौरान तीन युवक पंकज कुमार राम, अरविंद कुमार और भोला को आरपीएफ सिवान ले गई है। तीनों से पूछताछ कर रही है। आरपीएफ को दो अन्य लोगों की अभी तलाश है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि पंकज कुमार और अरविंद कुमार के पास से दो मोबाइल मिले हैं। इस संदर्भ में बताते हैं कि अवध असम एक्सप्रेस में दो दिन पूर्व यात्रा के दौरान एक यात्री की मोबाइल छीन ली गई थी। इसकी शिकायत सिवान आरपीएफ से की गई थी। इसकी जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जीआरपी ने मैरवा में भी छापेमारी की।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…