परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के गांधी मैदान में अतिथि शिक्षकों ने बैठक की। बैठक में सभी अतिथि शिक्षकों ने हिस्सा लेते हुए नौकरी स्थायीकरण के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन करने का निर्णय लिया। साथ ही अतिथि शिक्षकों ने विगत एक वर्षों से लंबित वेतन भुगतान न होने के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या को रखने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृज किशोर कुमार ने की। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि एक वर्ष से बिना वेतन के हमलोग काम कर रहे हैं, लेकिन विभाग व सरकार को इसकी चिता नहीं है।
वेतन भुगतान नहीं होने से कई अतिथि शिक्षक परेशान है। क्योंकि कोरोना काल में सबकी स्थिति खराब चल रही है। इधर वेतन नहीं मिल रहा है। परिवार का खर्च बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेकर काम चला रहे हैं। मौके पर मंटु राम, शशि भूषण पांडेय, अनिल सिंह, रवि कुमार, दिवाकर सिंह, जावेद आलम, बबलू कुमार, अशीष रंजन, संजीव कुमार राम, संजीव महतो, रमेश प्रसाद, राज किशोर कुमार, रमेश आनंद गिरि, शैलेंद्र कुमार, श्रीनिवास यादव, आशीष कुमार, अर्जुन कुमार यादव सहित कई अतिथि शिक्षक शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…