गुठनी

गुठनी में  सड़क पर जलजमाव को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 5 में नाले का पानी सड़क पर फैलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले छह महीने से सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा है। साथ ही बारिश के पानी का निकलने का कोई रास्ता नहीं है, इससे सड़क पर जल जमाव हो गया है। स्थानीय वार्ड सदस्य और मुखिया समेत बीडीओ को भी कई बार मौखिक व लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया के घर से मात्र 100 मीटर दूर आत्मा तिवारी के घर के पास से गोपाल बाल विद्या मंदिर तक सड़क पर नाले का पानी हमेशा जमा रहता है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं निकला तो जल्द ही प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएयगा। मौके पर भगवान मिश्र, राम जतन गोड़, भीखम, इब्राहिम मियां, हरेंद्र शर्मा, पंकज त्रिपाठी, गुंजेश गोड़, धर्मदेव प्रसाद, नंदलाल, नंदकिशोर यादव, कुसमावाती देवी, नेंबु लाल तुरहा, सरिता देवी, प्रतिमा देवी, विमला देवी, त्रिभवन सिंह, योगेंद्र मिश्र समेत दर्जनों लोग शामिल थे। वहीं स्थानीय मुखिया वंदना सोनी के प्रतिनिधि मुकुल वर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य के जिम्मे वह कार्य है, उन्हीं को कराना है। वहीं बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने बताया कि अभी किसी भी मद में रुपया नहीं है, जिससे काम कराया जा सके।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024