परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत में बीपीएल परिवार के लोगों का राशनकार्ड से नाम कटने के बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से करते हुए इसकी जांच कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए दो कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जांच के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारी शनिवार को देवरिया पंचायत के महुआरी गांव में जांच व वंचित लोगों का नाम जोड़ने पहुंचे। जहां जांच के नाम पर प्रत्येक राशन कार्ड धारक से सौ से दो सौ रुपये की मांग की गयी थी। प्रतिनियुक्त अधिकारी द्वारा पैसे मांगे जाने की घटना को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। एसडीओ मंजीत कुमार ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए बीडीओ एनके साह व एमओ रवि कुमार को जांच के आदेश देते हुए बताया कि जांच के दौरान जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…