Jiradei News in Hindi

जीरो इन्वेस्टमेंट आधारित नवाचार प्रशिक्षण सम्पन्न

परवेज अख्तर/सिवान -: जिले के जीरादेई प्रखंड के संकुल संसाधन केन्द्र आदर्श मवि जीरादेई के तत्वावधान में गुरुवार को बीईओ शमसी अहमद खां के निर्देशन व सीआरसीसी जुनेद अली की निगरानी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का समापन किया गया। मास्टर ट्रेनर श्री राकेश ने शिक्षकों से फीडबैक लेते हुए प्रशिक्षण की महत्ता पर विन्दुवार परिचर्चा किया। उन्होंने बताया कि श्री अरविंदो सोसायटी के तहत शून्य निवेश पर नवाचार (जीरो इन्वेस्टमेंट इनोवेशन फॉर एजुकेशन इन इनिटीटिव्स) आधारित प्रशिक्षण बतौर वित्त रूप से शून्य परंतु बौद्धिक लागत के नवाचार गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के उज्जवल भविष्य के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए भी परम आवश्यक है। प्रस्तुत नवाचार इस दिशा में एक सार्थक कदम है। इसकी सफलता के लिए संकुलाधीन शिक्षकों को विभिन्न अभिनव गतिविधि व अवधारणाओं को सुलभ तरीके से सीखाया गया।

शून्य निवेश नवाचार का तात्पर्य बिना खर्च के विद्यालय में मौजूदा संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर शिक्षा मे गुणात्मक सुधार लाना है। शिक्षक और छात्र के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना व नौनिहालों के बीच रचनात्मकता का सृजन करना ही इस प्रशिक्षण की प्राथमिकता है।

शिक्षा में शून्य निवेश के 11 मुद्दे यथा कला शिल्प से सर्वांगीण विकास, खेल-खेल में शिक्षा, चित्रकथा के माध्यम से शिक्षा आदि नवाचार गतिविधियों के माध्यम से कैसे सरल व रोचक तरीके से पढ़ाया जाए व समस्यागत चुनौतियों को किस प्रकार सुलझाया जाए। इसके लिए प्रथम दिन आधे प्रशिक्षणार्थी शिक्षक-शिक्षिकाओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। अंत में आधे शिक्षकों ने अपने नवाचार प्रपत्र भरकर जमा किए।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026