गुठनी: किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन का चक्का जाम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में गुठनी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने यूपी बिहार(राम-जानकी) राष्ट्रीय मार्ग संख्या 227 ए को गुठनी चौराहे पर जाम कर प्रदर्शन किया.शनिवार दोपहर एक घण्टे के लिये चक्का जाम कार्यक्रम के मौके पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे वगैरह लेकर चौराहे के आसपास नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया. प्रदर्शकारियों के नारों में मुख्य रूप से किसान आंदोलन पर दमन वन्द करो, किसानों को गुलाम बनाने वाली तीनो काले कानून वापस लो, जन विरोधी बिजली विधेयक वापस लो तथा गिरफ्तार किसान व पत्रकारों को रिहा करो सहित कई अन्य नारे शामिल है.

इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले के सचिव सुरेश राम तथा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष हरिश्चंद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर रामाजी यादव, चंद्रमा प्रसाद,नमिलाल पासवान, राजकुमार राजभर, रामजी साहनी, अवधेश चौधरी, शेषनाथ राम,रामप्रवेश मांझी सहित महागठबंधन के दर्जनों मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक के एक घण्टे के इस चक्का जाम में अंतरप्रांतीय मार्ग बंद रहा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024