✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोहागरा बाजार स्थित तीनमुहानी के समीप बुधवार की रात स्थानीय थाने की टीम ने गुप्त सूचना पर हरियाणा से एक पिकअप में लाई जा रही 118 कार्टन शराब बरामद की। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप पर भारी मात्रा में शराब कहीं आपूर्ति के लिए जा रही है। तभी सोहागरा बाजार स्थित तीनमुहानी के समीप पहुंच वाहनों की जांच गई। तभी उत्तर प्रदेश की ओर से पिकअप आती दिखाई दी।
जब पिकअप की जांच की गई तो उस पर आक्सीजन की टंकी में 118 कार्टन अंग्रेजी शराब अर्थात 1062 लीटर शराब बरामद की गई। गिरफ्तार लोगों की पहचान हरियाणा के सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र के भिवागड़ी निवासी सूरज कुमार सिंह और सोनीपत के ही मोहडी थाना क्षेत्र के सीटोंली निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी कर जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…