✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा- सिवान मुख्य मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप गुरुवार को ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में पिकअप चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। स्थाीनय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के चौबेपुर निवासी चालक सुरेंद्र यादव और खलासी मोहम्मद इलियास के रूप में हुई है।बताया जाता है कि वाराणसी से पिकअप सिवान की ओर जा रहा था तथा सिवान की ओर से बालू लदा एक ट्रक मैरवा की ओर आ रहा था।
इस क्रम में मैरवा-सिवान मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप ट्रक व पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप सड़क पर ही पलट गया। इस दौरान पिकअप चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। वहीं घटना के ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल चालक व खलासी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा अस्पताल पहुंच दोनों घायलों से पूछताछ की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…