गुठनी: बालू लदे ओवरलोड ट्रकों पर लगा तीस लाख का जुर्माना-रिवाइज्ड

  • उन्नतीस ट्रकों को जब्त कर लगाया गया जुर्माना
  • ट्रकों की लंबी कतार देख लोगों ने दी सूचना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के कई जगहों पर शनिवार की सुबह ओवरलोडेड ट्रकों पर लदे बालू के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें करीब 29 ट्रकों को जब्त कर उन पर जुर्माना लगाया गया। इन ट्रकों से परिवहन विभाग ने तीस लाख का जुर्माना वसूला। इस दौरान एमवीआई राजीव रंजन, खनन पदाधिकारी अजय कुमार, सीओ शंभूनाथ राम, प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह, एएसआई शिवमंगल पासवान, सीआई कृष्णा कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार गुठनी चौराहा, तेनुआ मोड़, गोहरुआ, सरेया व श्रीकरपुर तक ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिले के वरीय अधिकारियों को दी।

जिस पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी ट्रकों को जब्त कर इन पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया। इस संबंध में एमवीआई राजीव रंजन ने बताया कि कई ट्रकों के पास फिटनेस, आरसी, इंश्युरेंस, पॉल्यूशन व मूल कागजात नहीं थे। उन्होंने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी, एसडीओ सदर, सीओ के निर्देश पर करीब 29 ट्रकों को जब्त किया गया। और उनसे जुर्माना वसूला गया है। उनका कहना था कि विभाग द्वारा नियमित तौर पर ओवरलोडेड ट्रकों पर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के अलावा खनन विभाग भी इनपर अलग से कार्रवाई करेगा। ओवरलोडेड ट्रकों पर कार्रवाई से कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024