हसनपुरा: अपाची सवार तीन लुटेरों ने महिला के गहने लूटे

  • सभी अपराधी चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे
  • एफआईआर में अज्ञात को किया आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाने के रजनपुरा गांव के समीप सीवान-सिसवन मुख्य पथ पर शनिवार की दोपहर एक अपाची पर सवार तीन लुटेरों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। वहीं लुटेरे इस लूट की घटना को अंजाम देकर आसानी से हसनपुरा की ओर भाग निकले। पियाउर निवासी राकेश सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल सिसवन से घर लौट रहे थे। रजनपुरा के समीप पिपल के पेड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सोने की चेन लूट ली।

बताया कि सभी अपराधी अपने चेहरे पर मास्क लगाये हुए थे। चेन की कीमत तीस हजार है। घटना की जानकारी मिलते ही एमएचनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लूट की जानकारी ली। वहीं पीड़ित ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन देकर अज्ञात को आरोपित किया है। इस तरह की मुख्य सड़क पर बार-बार हो रही लूट की घटनाओं से क्षेत्र के लोग काफी भयभित हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024