परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में गुरुवार के देर रात आग लगने से करीब 50 बोझे अरहर की फसल जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मी निवास शुक्ल अपना अरहर काटकर सड़क के किनारे विद्यालय के पीछे रखे थे।
तभी रात्रि करीब 10 बजे उसमें धुआं एवं आग की लपट निकलता दिखाई दिया। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया तथा देखते ही देखते अरहर के 50 बोझे को जलाकर राख कर दिया। वहीं दूसरी ओर तेनुआ गांव में बांस की कोठी में आग लग गई। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक बांस जल गए। ग्रामीणों के प्रयास से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…