भगवानपुर हाट: पुत्री के घर आई हुशना खातून की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या

  • हत्या के आरोप में दाे महिला गिरफ्तार,घटना का कारण बच्चों का विवाद
  • घर पर पसरा सन्नाटा एक हीं घर में रहता था दोनों का

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव शेख टोली में गुरुवार की शाम अपनी पुत्री के घर आई एक महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई तथा इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान छपरा के नगर थाना क्षेत्र के दहियावां दरगाह निवासी नबी हुसैन की विधवा हुशना खातून के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुशना खातून कुछ दिन पूर्व अपनी पुत्री अजमेरी खातून के घर आई थी। इधर दो दिन पूर्व अजमेरी खातून एवं उसकी गोतनी संजीदा बेगम के बच्चों के बीच विवाद को ले झड़प हुई थी। इसे स्थानीय लोगों के प्रयास से मामले को शांत करा दिया गया था। गुरुवार की शाम अजमेरी खातून रोजा का सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। जब वह शाम में घर लौटी तो अपनी मां को नहीं पाकर खोजबीन शुरू की। जब उसकी मां नहीं मिली तो उसने रोना-चिल्लाना शुरू की। उसके रोने की आवाज सुन जब पड़ोसी उसके घर की ओर आना शुरू किए तो लोगों को देख उसकी गोतनी संजीदा बेगम (पति शेख इल्ताफ) एवं उसकी छोटी बहन सारण के मढ़ौरा थाना के जलालपुर निवासी नूर आलम की पुत्री शबनम खातून भागने लगी। इस दौरान संदेश होने पर लोगों ने उन दोनों को पकड़ लिया। जब ग्रामीणों ने उसका घर का दरवाजा खोला तो पाया कि उसके कमरे में महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा संजीदा बेगम एवं उसकी बहन शबनम खातून को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। महिला का शव उसके स्वजन छपरा अपने घर लेकर चले गए। इस मामले में मृतक की पुत्री अजमेरी खातून के आवेदन पर संजीदा बेगम, शबनम खातून तथा सोनवर्षा के गोलू शेख पर हत्या का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं को शुक्रवार काे जेल भेज दिया तथा अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

घर पर पसरा सन्नाटा एक हीं घर में रहता था दोनों का परिवार

मृतका हुशना खातून की पुत्री एवं दामाद तथा उसकी गोतनी का परिवार एक ही मकान में रहता था। घटना के बाद एक तरफ अजमेरी खातून अपनी मां के शव के साथ अपने मायके छपरा शहर के दहियावां दरगाह चली गई है, जहां शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। वहीं उसकी गोतनी और उसकी बहन को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इससे उसके घर पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोस के लोग भी उसके दरवाजे पर जाने से कतरा रहे हैं। एक भी पड़ोसी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026