परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाजार जा रहे वृद्ध को रौंद दिया। जिसकी मौत ईलाज के दौरान ले जाते समय रास्ते मे ही हो गया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के केलाहरुआ गांव निवासी स्वामीनाथ प्रजापति (55) बर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह घर में आयोजित शादी के समान की खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मैरवा के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार के ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे कुचल दिया। जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क पर छटपटाने लगा।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुँची और घायल को पीएचसी लाया। जहाँ उसको बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि सिवान ले जाते वक्त उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। परिजनों के सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर के चालक की पहचान किया जा रहा है। पुलिस का कहना इस मामले में परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस को परिजनो द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…