परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत के नदुआं गांव स्थित मंदिर परिसर में चल रहे मारुति नंदन महायज्ञ के छठे दिन शनिवार काे यज्ञ मंडप की परिक्रमा एवं पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जय हनुमान, जय बजरंग बली, हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
शनिवार को आचार्यों द्वारा अरणि मंथन एवं मंडप पूजन कराया गया। यज्ञाचार्य डा. हरेराम शास्त्री परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चारण से संकल्प कराते रहे। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम मानस मधुकर संदीपाचार्य द्वारा प्रवचन सुनने तथा रात्रि में रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण राहुल कुमार ने बताया कि आयोजित अनुष्ठान को सफल बनाने में संपूर्ण ग्रामीणों का सराहनीय योगदान है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…