गुठनी: छठ पूजा को ले बन रहा अद्भुत संयोग, विश्व के लिए फलदायी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी छठ पूजा का महत्व पूर्वांचल समेत विश्व के कोने-कोने में बढ़ गया है। इस वर्ष छठ पूजा का अद्भुत संयोग बन रहा है जो संपूर्ण विश्व के लिए काफी फलदायी है। लंबे समय के अंतराल पर ऐसा संयोग मिलता है। प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य रवि प्रकाश मिश्र ले बताते हैं कि आद्य प्रकृति के छठवें अंश से उत्पन्न होने के कारण इनका नाम षष्ठी देवी या छठ मैया पड़ा है। गायत्री देवी को सहस्त्रनाम में चार नाम से स्मरण किया गया है। सूर्य की मातृ शक्ति गायत्री सावित्री के उपासना का पर्व छठ है, इसे सूर्य षष्ठी भी कहते हैं। इस वर्ष अद्भुत संयोग है। यह संयोग कई वर्षों के बाद आता है।

सूर्य षष्ठी इस वर्ष रविवार को पड़ रहा है। रविवार स्वयं सूर्य का दिन है, साथ है घनिष्ठा नक्षत्र का होना इसके प्रभाव को और बढ़ा देता है। घनिष्ठा के स्वामी मंगल हैं। सूर्य व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और जीवन के उद्देश्य का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं मंगल शक्ति, उत्तेजना, अभिरुचि, संघर्ष और सफलता के लिए जाना जाता है। जब इन दोनों ग्रह की युति होती है तो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं। कुंडली में सूर्य-मंगल की युति कुंडली में होने पर जातक अत्यधिक ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी बनता है। इस प्रकार इस वर्ष का छठ महापर्व अत्यंंत महत्वपूर्ण व मनोवांछित फलदाई हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024