गुठनी: प्रशासन ने किया डीजे जब्त, नहीं निकली शोभा यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के चीताखाल में बुधवार को शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजने की सूचना पर प्रशासन पहुंच डीजे-साउंड जब्त कर ली। इसके बाद इसके बाद युवाओं में काफी आक्रोश देखा गया। इस दौरान प्रशासनिक कार्रवाई के डर से गुठनी व चीताखाल के युवाओं ने शोभा यात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया। लोगों का आरोप था कि शोभा यात्रा नहीं निकालने की सूचना पर भी प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति सदस्यों से कोई वार्ता नहीं की गई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। वहीं जुलूस देखने आए लोग निराश होकर लौट गए।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पूर्व बाबा साहब की जयंती पर डीजे के साथ जुलूस निकाली गई थी, लेकिन पुलिस मौन रही। इस संदर्भ में सीओ विकास कुमार ने बताया कि ज्योहीं हमेें इस मामले की जानकारी हुई नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व प्रखंड प्रमुख से वार्ता कर समिति सदस्यों से शोभा यात्रा निकलवाने की अपील की। सीओ ने यह भी बताया कि हमने थानाध्यक्ष से भी वार्ता कर पब्लिक के साथ सामंजस्य बैठाकर शोभायात्रा निकलवाने की बात कही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026