परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान एमएच नगर थाना के डेरा राय के बंगरा निवासी दारोगा सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभिषेक की बहन का तिलक 20 एवं शादी 24 अप्रैल को थी।
इसको लेकर वह आटो से खरीदारी करने सिवान जा रहा था तभी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया में आटो पलटने से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक चार भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पलभर में मातम में बदल गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…