गुठनी: छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की रहेगी नजर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना परिसर में बुधवार छठ महापर्व की तैयारी को लेकर प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह उर्फ लड्डू बाबू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर छठ पूजा की तैयारी एवं छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने गुठनी समेत सरयू व गंडक नदी किनारे बसे गांवों में छठ घाट की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों किनारे छठ व्रत करने वाले लोगों की सुविधा पर भी चर्चा की गई। सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि गुठनी, योगियाडीह, तीरबलुआ, ग्यासपुर समेत विभिन्न छठ घाटों पर गोताखोर समेत पर्याप्त महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त दल को अलर्ट किया जाएगा। बीडीओ आनंद प्रकाश व थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने की अपील की। नदी किनारे वाले सभी छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था छठ पूजा समिति के सहयोग से कराया जाएगा। वहीं छठ घाटों पर साफ-सफाई एवं लाइट की व्यवस्था करने पर बल दिया गया। गुठनी नगर स्थित सभी घाटों पर कार्यपालक सहायक द्वारा सभी सुविधा मुहैया कराया जाएगा। साथ ही गुठनी प्रखंड के सभी छठ घाटों पर स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच समेत सभी जनप्रतिनिधि प्रशासन का सहयोग करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख कामोद नारायण सिंह कार्यपालक सहायक फैजल अहमद, मुखिया ललन सिंह, श्रीनिवास गुप्ता, उदय राम, विजय सिंह, रंजीत कुशवाहा, पूर्व प्रमुख बब्बन चौधरी, दिलीप गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, मनोज पांडेय, मनोज गुप्ता समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026