सिसवन: दाहा नदी में उपलाता हुआ मिला अज्ञात युवक का शव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के नवादा पेट्रोल पंप के समीप दाहा नदी में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव उपलाता हुआ दिखाई दिया। शव दिखाई देने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लाेगों ने इसकी सूचना चैनपुर ओपी को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव, एएसआइ संतोष ठाकुर, एएसआइ हरिवंश यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं स्थानीय लोगों की मदद से शव का नदी से निकलवाया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान की कोशिश की, लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 28 से 30 की होगी। मृत युवक के एक पैर में चप्पल था तथा पीठ पर चोट का निशान था। शव करीब दो-तीन दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा है। इधर नदी में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024