परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर मठिया गांव में दहेज के लिए एक महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका बेलौर मठिया गांव निवासी अभिनंदन गिरी की पत्नी प्रियंका कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की मौत के बाद ससुरालवाले शव को नजदीक के नहर पर जला फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा व नारेबाजी की। मृतका के पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाड़ी मठिया निवासी हरेंद्र पर्वत का कहना था कि उसकी बेटी की शादी 29 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।
उनका आरोप था कि दहेज में बाइक, नगदी व सामान मांगने का दबाव उनकी बेटी पर ससुराल पक्ष वाले दिया करते थे। विरोध करने पर उनकी बेटी की ससुराल पक्ष वालों द्वारा जमकर पिटाई की जाती थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि गुरुवार की देर शाम बात के दौरान भी उसने ससुराल पक्ष वालों की शिकायत की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गहराई से जांच व मायके पक्ष से पूछताछ की। पुलिस का कहना था कि आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए हैं। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…