परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-शीतलपुर स्टेट हाइवे 73 पर कन्हौली मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार की मैजिक ने सामने से आ रहे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत पड़ गया. आसपास के लोगों ने घायल बाइक चालक को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. तभी सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ बसंतपुर सीएचसी पहुंच घटना की पूरी जानकारी लिए. घायल बाइक चालक महाराजगंज थानाक्षेत्र के कसदेवरा बंगरा का सुरेन्द्र राम (60) बताया जाता है. जिसकी स्थिति गंभीर देख डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हौली मोड़ के समीप तेज रफ्तार की मैजिक ने आमने-सामने बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार वृद्ध सुरेन्द्र राम गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज अभी सदर अस्पताल सिवान में चल रहा है. घायल बाइक चालक कृषि विभाग के कर्मी भी है. जो बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर व सूर्यपुरा पंचायत के किसान सलाहकार के पद पर तैनात है. घटना की सूचना मिलते ही घायल के सहकर्मी भी बसंतपुर सीएचसी पहुंच गए व रेफर होने पर घायल को लेकर एम्बुलेंस से सिवान ले गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…