परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित चौराहे पर गुरुवार की दोपहर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जन वितरण प्रणाली में धांधली का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया तथा बीडीओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार भाकपा कार्यकर्ता लक्ष्मण राम के नेतृत्व में भाकपा माले कार्यकर्ता गुठनी चौराहे से मार्च निकाल एमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंप कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पूरे प्रखंड में राशन वितरण में धांधली की जा रही है।
लाभुकों को निर्धारित वजन से राशन कम दिया जा रहा है। माप तौल में भी गड़बड़ी की जा रही है। माले कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब भी राशन संबंधित शिकायत करने के लिए एमओ से मिलने पहुंचा जाता है तो उनका कार्यालय बंद ही मिलता है। कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को ज्ञापन देकर डीएम समेत अन्य पदाधिकारियों से एमओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर रामजी चौधरी, गजराज राम, इंद्रजीत कुशवाहा, अंगद पटेल, नवमी लाल पासवान, शेषनाथ राम, रामजी राम, सलहती देवी समेत दर्जनों माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…