मैरवा: मनी ट्रांसफर इकाई के संचालक को गोली मारने के मामले में तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

गोली कांड के अज्ञात बदमाशों की पहचान मे जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा धाम स्थित एक मनी ट्रांसफर इकाई के संचालक पर गोली चलाने वाले तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मैरवा थाने में प्राथमिक कर ली गई है। इकाई के घायल संचालक के फर्द बयान पर प्राथमिक करने के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। उधर इस गोली कांड की घटना के बाद मैरवा धाम के व्यवसायी सहमे हुए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर इस गोलीकांड की घटना के कारणों की जानकारी जुटाने की कोशिश की। उन्होंने आसपास के व्यवसायियों से भी बातचीत कर जानकारी ली। वहीं मैरवा धाम स्थित मनी ट्रांसफर इकाई के संचालक घायल ऋषि कुमार इलाज के बाद सिवान से वापस घर लौट आए हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिक की गई है।

पुलिस सीसी कैमरे के फुटेज और अन्य मिली जानकारी के आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बुधवार को मैरवा थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया नई बस्ती निवासी विपिन कुमार के पुत्र ऋषि कुमार मैरवा धाम स्थित अपनी दुकान मनी ट्रांसफर इकाई पहुंचने के बाद दुकान का ताला खोल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे और ऋषि कुमार पर गोली चला दी। गोली जैसे ही उनके पैर में लगी वह बेचैन होकर वहां से भागे जिससे उनकी जान बच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तब तक ग्रामीणों को आता देख बदमाश पिस्तौल लहराते हुए अपनी बाइक से फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024