परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में एक युवक की मौत विदेश में काम करने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद लखनऊ पीजीआई पहुंचने के बाद सोमवार को गयी. गुठनी के खड़ौली गांव निवासी किशुनदेव यादव का पुत्र जितेंद्र यादव (24) का शव सोमवार को जब पैतृक गांव पहुंचा, कोहराम मच गया. परिजनों के विलाप से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों ने बताया कि जितेंद्र शारजाह में नौकरी करता था और वही काम करने के दौरान पिछले बर्ष 22 मई को उच्चाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था.
जितेंद्र के साथ काम करने वाले मजदूरों ने कंपनी के सहयोग से शारजाह स्थित अलबर्षा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां छह माह तक गंभीर हालत में ईलाज चलता रहा और अंत में उसे जनवरी के प्रथम सप्ताह में एयर एंबुलेंस से भारत लाया गया और लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया. जहां उसने रविवार देर रात दम तोड़ दिया. मौत के बाद उसकी पत्नी सोनी देवी का रो रो कर बुरा हाल है. जितेंद्र परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. परिवार में उसका भाई वीरबहादुर यादव, तेज बहादुर यादव, मां पानमती देवी है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…