परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना के मछगरा खान टोला में सोमवार की देर रात्रि में राजेश मांझी के झोपड़ी में ढ़िबरी से आग लग गई. जिसमें झोपड़ी के साथ तीन बकरियां जलकर मर गई. वहीं झोपड़ी में सो रहा एक बच्चा झुलस गया. जिसका परिजनों द्वारा निजी चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है. झुलसा बच्चा बलिराम कुमार बताया जा रहा है. अगलगी के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रात्रि में भोजन करने के बाद परिवार के सभी लोग ढ़िबरी जलाकर सो रहे थे.
तभी एका एक आग की लपट उठने पर नींद खुलने पर अपनी जान बचाकर भागे. तबतक बच्चा का हाथ झुलस गया. आनन फानन में बच्चे का इलाज कराने में लग गए. तबतक झोपड़ी में बांधे तीन बकरी, साइकिल सहित सभी समान जलकर खाक हो गया. जब पड़ोसियों को अगलगी की सूचना मिली तो आग पर काबू पाने के दौरान तीन लोगों का आग के लपट से हाथ झुलस गया. सीओ युगेश दास से बात करने पर बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायता नियमानुकूल की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…